कंझावला: कंझावला पुलिस और स्पेशल स्टाफ की जॉइंट टीम ने बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
रोहिणी जिला के डीसीपी डॉ गुर इकबाल सिंह सिद्धू ने 17 जून को मीडिया को बताया कि कंझावला पुलिस ने स्पेशल स्टाफ टीम के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता नंदकिशोर को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ में पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर वालों के मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहती थी इसलिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी