नौबतपुर: नौबतपुर की पंचायतों में स्वच्छता योजनाओं का सत्यापन,लोगों को किया जागरूक
नौबतपुर प्रखंड की फरीदपुर और बड़ी टेगरैला पंचायत में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे जीरो ऑफिस डे के तहत स्वच्छता योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वच्छता परिसर में सोख्ता,गड्ढों और स्वच्छता वाहनों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने योजनाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए उनके प्रभावी संचालन पर बल दिया। साथ ही ग्रामीणों को शौचालयों के नियमित