सीतापुर: काजी कमालपुर इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर 7 वर्ष की बच्ची को कुचला, बच्ची के दोनों पैर टूटे
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के काजी कमालपुर इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर 7 वर्ष की मासूम बच्ची को कुचल दिया था। हादसे में मासूम बच्ची के दोनों पैर टूट गए थे। गंभीर अवस्था में घायल हुई बच्ची को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।