सीतापुर: दौलतपुर के पास सड़क पर खंभे से टकराकर तेज रफ्तार कार में लगी आग, एक की मौत और दो घायल
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास सड़क पर एक खंभे से टकराकर तेज रफ्तार कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति को लखनऊ रेफर किया गया है घटना के बाद कार में भीषण आग भी लग गई थी।