बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट,फायरिंग
कैंट थाना क्षेत्र के चौबारी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस बीच फायरिंग भी की गयी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। राजीव कुमार उर्फ राजू चौबारी गांव के पूर्व प्रधान है। वह अपने भाई संजीव के साथ शहर की तरफ जा रहे थे तभी गांव के अजय भदौरिया,मोहन,विशाल,संजय,अभिषेक और करन ने कार को रोका।