कुशीनगर जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-28 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला। शव काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।