टेहरोली: आड़ी सड़क के पास भूसे से भरा वाहन पलटा, चालक बाल-बाल बचा
तहसील टहरौली क्षेत्र में आड़ी सड़क स्थित भरत रिसोर्ट के समीप रविवार को शाम 5 बजे एक तेज रफ्तार भूसा से भरा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल तथा एक शीशम का पेड़ टूटकर गिर गया घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं चालक को मामूली चोटें आईं हैं