मनोहरथाना: बट्टू खेड़ी परवन नदी पर मछलियां मारने गई 50 वर्षीय महिला की डूबने से हुई मौत
मृतका के पति शिवचरण काथोडिया ने बताया कि उसकी पत्नी पाडलिया निवासी सुशीला बाई काथोरिया रविवार शाम को बट्टू खेडी की परवन नदी पर नहाने व मछलियां पकड़ने गई हुई थी । देर रात तक घर पर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई । सुशीला बाई का शव नदी में मिला। मृतका को मनोहर थाना स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौपा।