रसूलाबाद: कठिका रामपुर में भीषण गर्मी के चलते मजदूर की बिगड़ी हालत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
रसूलाबाद क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।कठिका रामपुर गांव में पानी की टंकी निर्माण कार्य में लगे मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई।साथी उसे इलाज के लिए सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हरदोई जनपद के थाना दरियाव क्षेत्र के कछियामा गांव निवासी दिनेश काम कर रहा था