छपरा सिवान मुख्य पथ पर कोपा टेकनीवास के बीच एन एच 531 पर शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे ट्रैक्टर और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।