सांगोद: ऊर्जा मंत्री ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया, दोहरे और मृतक लोगों के नाम सूची से हटवाने की बात कही
Sangod, Kota | Nov 2, 2025 सांगोद. विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) और नवमतदाता जोड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को दोपहर 12बजे संवाद किया। इस दौरान सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सांगोद नगर, बपावर, कनवास, देवली, सिमलिया और दीगोद भाजपा मंडलों के कार्यकर्ता मोबाइल के माध्यम से जुड़े।