शाहबाद: तड़ेर में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को पीटकर किया घायल
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के तड़ेर गांव में सोमवार को सुबह 8:00 बजे दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तड़ेर निवासी रजनीश पुत्र तुलसीराम के अनुसार सोमवार को सुबह अपने बच्चों को चबूतरे पर खिला रहा था तभी घटना कारित की गई।