शाहबाद: सैय्यद वाड़ा की रहने वाली विवाहिता ने पति सहित 8 पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी विवाहिता ने शहर के ही मोहल्ला नेकोजई निवासी पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। विवाहिता नाजरीन पुत्री इस्तेखार खां के अनुसार उसका विवाह 22 जून 25 को कोतवाली क्षेत्र के नेको जयी मोहल्ले में हुआ।