शाहबाद: पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेमी के साथ फरार, नामजद रिपोर्ट दर्ज
कॉलेज गई एक विवाहित युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिहानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहित युवती को 19 दिसंबर को उसके पिता स्कूल लेकर गए थे। पिता ने स्कूल के गेट पर युवती को छोड़ दिया और पिता घर चला आया, लेकिन युवती देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई।