बक्सर: जिले में छापेमारी और रोको-टोको अभियान में 32 अभियुक्त गिरफ्तार, 2 लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Dec 28, 2024 बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हत्याकांड में 1, शराब के सेवन में 26 , शराब बरामदगी में 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन चेकिंग अभियान में 2 लाख ,82 हजार रूपए जुर्माना वसूला है। वहीं 51 वारंट का निष्पादन किया गया।