हैदरगढ़: सिद्धौर क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे डॉक्टर की कार नीलगाय से टकराई, कार हुई क्षतिग्रस्त, चिकित्सक बाल-बाल बचे
असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरेजबर मजरा हकमी निवासी डॉ. अजय कुमार रावत अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी देवीगंज-सिद्धौर मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय ककरहा के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और छलांग लगाते हुए सड़क पार करने लगी। इसी दौरान वह डॉक्टर की कार से टकरा गई।