चूरू: रतननगर के पास हाईवे पर सड़क हादसा, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार, दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
Churu, Churu | Jul 21, 2026 चूरू के एनएच-52 पर रतननगर के पास मंगलवार को सड़क पर अचानक पशु आने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और कई पलटे खा गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया गया। कार में कुल तीन लोग सवार थे, जो हरियाणा के हिसार से सालासर जा रहे थे। तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।