जमुआ: जनता की आवाज समूह ने जमुआ-दुम्मा लिंक रोड निर्माण का निरीक्षण किया, बुद्धिजीवियों के चंदे से हो रहा निर्माण
Jamua, Giridih | Oct 19, 2025 जमुआ-दुम्मा और धरधरो-कवइटांड पथ के बीच लिंक रोड निर्माण को लेकर रविवार शाम 4 बजे जनता की आवाज समूह के अध्यक्ष अजीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थल निरीक्षण किया। यह सड़क स्थानीय बुद्धिजीवियों द्वारा चंदा एकत्र कर बनाई जा रही है। समाजसेवी मनोज वर्मा ने बताया कि इस मार्ग से झारखंडधाम सहित सैकड़ों लोग प्रतिदिन जमुआ मुख्यालय आते हैं।