राजनगर: साधना पूर्ण कर बागेश्वर धाम पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, अन्नपूर्णा प्रसाद कक्ष में
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम में उस समय भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी साधना पूर्ण करने के बाद धाम पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बागेश्वर धाम पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा परिसर भक्तों की भीड़ से भर गया और महाराज श्री के दर्शन करने के लिए लंबी कतारें