कटिहार: अड़गड़ा चौक से 38 किलो 182 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, नगर थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
बुधवार की शाम 5:30 बजे नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने गांजा के साथ तस्कर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा का तस्करी कर रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर एक टीम को छापेमारी करने के लिए भेजा गया। जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस बल के द्वारा घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया।