आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में नालों की साफ-सफाई का अभियान जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नारायण नगर स्थित पुलिया के नाले की सफाई का कार्य नगर पालिका द्वारा कराया गया। सफाई कार्य के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।