पूर्वी टुंडी: बड़तोल हैसाडीह में भीषण बिजली संकट चार दिन से खराब है ट्रांसफार्मर, विभाग बेखबर #Jansamasya
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रूपन पंचायत के बड़तौल हैसाडीह गांव में पिछले करीब चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग 50 घर के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में चार दिनों से बिजली नहीं रहने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं का पढ़ाई भी बाधित हो रहा है, जिससे काफी असुविधाओं का