झालरापाटन: पेटभर गांव में सरकारी शिक्षक पर बड़े भाई के परिवार ने किया प्राणघातक हमला, जान से मारने की कोशिश की
झालावाड़ के पेट भर गांव में सरकारी शिक्षक पर उसी के बड़े भाई के परिवार ने प्राण घातक हमला कर जान से मारने की कोशिश की है। हमले में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मंगलवार रात झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे बताया कि हमले में सरकारी शिक्षक बने सिंह घायल हुआ है।