महसी: राजपुर के पास पुलिया से टकराई अनियंत्रित कार, चार युवक घायल, पुलिस ने किया राहत और बचाव
खैरीघाट थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास टियागो कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, राजी चौराहा से नानपारा जा रही कार संख्या UP 40 BP 2184 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अनुज कुमार मिश्रा, मोहित उर्फ कुंदन मिश्रा, अरुण कुमार मिश्रा और सुंदरम सिंह घायल हुए हैं।