रावतभाटा: रावतभाटा में खुले नाले में गिरी गाय को समाजसेवियों ने बचाया, जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला
विजय सिंह ने शनिवार शाम 6 बजे बताया कि रावतभाटा के सिनेमा चौराहे के पास एक खुले नाले में गाय गिर गई, जो बाहर निकलने में असमर्थ थी, सूचना मिलते ही समाजसेवी बालकिशन गुलाटी और लाला गुर्जर मौके पर पहुंचे, उन्होंने जेसीबी मशीन की मदद से सावधानीपूर्वक गाय को बेल्ट बांधकर बाहर निकाला, इस दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और राहत की सांस ली ।