पीलीभीत: मझारा ता. महाराजपुर में ढाई किमी सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी
पीलीभीत के मझारा ता. महाराजपुर मार्ग पर ढाई किमी कच्ची सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बराही रेंज के जंगल से गुजरने वाला यह मार्ग बरसात में जलभराव और कीचड़ से पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे चार दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित होता है।