मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के दूधनाथ तिराहे से श्रम विभाग की छापेमारी में 35 नाबालिक बच्चों को मुक्त कराया गया, सभी बिहार के निवासी
बताते चले की श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम लगभग 5:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ तिराहे से छापेमारी कर 35 नाबालिक बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। सभी नाबालिक बिहार के अररिया जिले से मिर्जापुर लाए गए थे। इनसे कालीन बुनाई का काम इमरान नामक व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा था। जोकि गैर कानूनी था।