राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना एवं मझगवां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते हालत बिगड़ने से 45 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही मृतक पूर्व सैनिक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।