समस्तीपुर: नगर निगम क्षेत्र के दुघपुरा वार्ड चार में मध्य विद्यालय के समीप नल जल की टंकी पर 11 हजार बोल्ट बिजली से आक्रोश
समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र के दुघपुरा वार्ड चार में मध्य विधालय के समीप नल जल के पानी टंकी के उपर 11 हजार बोल्ट के बिजली का तार लगाया गया है. इसके कारण आसपास के लोग काफी आक्रोशित हैं. स्थानीय वार्ड पार्षद और आसपास के लोगों का कहना है कि नल जल टंकी के उपर बिजली के हाइटेंशन तार से किसी भी वक्त कोई हादसा हो सकता है. साथ ही नल जल के टंकी की साफ सफाई में भी खतरा