पवई: शाहनगर में जन्म-मृत्यु पंजीकरण के संबंध में हुआ प्रशिक्षण जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
Pawai, Panna | Jul 26, 2024 जनसंपर्क कार्यलय पंन्ना ने बताया कि पवई विधानसभा के जनपद पंचायत शाहनगर के सभाकक्ष में शुक्रवार की शाम जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन अधिनियम 2023 एवं पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन की नवीन प्रणाली के बारे में अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण हुआ। इस प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं सहायक सचिव को ऑनलाइन पंजीयन के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।