पवई: पवई तहसील कार्यालय पहुंचे पन्ना कलेक्टर
राजस्व महाअभियान 2.0 में प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण के दिए निर्देश
Pawai, Panna | Jul 26, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार ने गुरूवार को पवई, तहसील कार्यालय पहुंचकर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालय सहित दूर-दराज क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं व गतिविधियों के क्रियान्वयन का जायजा लेकर अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।