शाहजहाँपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को 20 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें एक दम्पत्ति का विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में थाना सिधौली क्षेत्र के दम्पत्ति को बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।