परसवाड़ा: नगर मुख्यालय सहित परसवाड़ा तहसील क्षेत्र में गोवर्धन पूजा पर गाय खेलने की परंपरा निभाई गई
नगर सहित परसवाड़ा तहसील क्षेत्र में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवारी और यादव समाज ने गाय खेलने की अपनी दशकों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। यह आयोजन शहरी क्षेत्र सहित परसवाड़ा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में आखर मैदान में किया गया। 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे खिलिया मुठिया देवस्थल पर गाय के गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाया और पूजा अर्चना की।