भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी बुधवार को गोरखपुर से बड़हलगंज पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री व बांगांव सांसद कमलेश पासवान भी थे। शाम करीब 4 बजे उनका काफिला नगर के प्रवेश द्वार सुभाष चंद्र बोस पार्क पहुंचा। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।