नजीबाबाद: नजीबाबाद में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल, निजी अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला पठानपुरा, नजीबाबाद निवासी अफजाल अहमद (30) और नाजिम (50) अपनी मोटरसाइकिल से नगीना जा रहे थे। भारत टॉकीज ओवरब्रिज पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।