चित्तौड़गढ़: दीपावली पर्व को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए शहर के व्यापारियों के लिए पुरस्कारों की घोषणा
नगर परिषद द्वारा दीपावली पर्व को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से शहर के व्यापारियों के प्रोत्साहन के लिए जगमग दीपावली – जगमग प्रतिष्ठान” प्रतियोगिता के रूप में नई पहल की गई. सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने इस संबंध में निर्देश दिए थे। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि विजेताओं हेतु आकर्षक पुरस्कार रखे गए.