कुम्भराज: कुंभराज कॉलेज के पास महिलाओं से भरा लोडिंग वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 12 घायल
Kumbhraj, Guna | Sep 26, 2025 कुंभराज में कॉलेज के पास 26 सितंबर की शाम को एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें सवार करीब 15 महिलाओं में 12 घायल हो गई। एक 40 वर्षीय कांति बाई मीना निवासी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। 8 महिलाओं को देर रात जिला अस्पताल रेफर किया गया। 4 से 5 महिलाओं का कुंभराज अस्पताल में उपचार जारी है। घटना कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।