दरभंगा: फैज को इंसाफ दिलाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च।
चर्चित फैज अहमद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम शहर में हजारों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। शाम करीब छह बजे फैज के आवास, पुरानी मुंसिफी, मौलागंज, नाका नंबर-5, मिर्जापुर से शुरू हुआ यह मार्च दरभंगा टावर पहुंचकर एक जनसभा में तब्दील हो गया। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर "फैज को