भोरे: जैतपुरा गांव में शॉर्ट सर्किट से 110 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, बीडीओ ने घटनास्थल का दौरा किया
प्रखंड के जैतपुर गांव के किसानों पर गुरुवार की दोपहर 3 बजे शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से पल भर में उनके मुंह का निवाला छीन लिया। लगभग 110 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। देखते ही देखते पल भर में गेहूं का फसल स्वाहा हो गया। इस अग्निकांड में 57 किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई है। जानकारी के अनुसार खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ था।