गिरिडीह: मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में घटी एक हृदय विदारक घटना, एक पिता ने की अपने तीन बच्चियों की हत्या,मचा कोहराम
मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में सोमवार सुबह 5 बजे घटी एक हृदय विदारक घटना ने इलाके को झकझोर दिया। यहां एक पिता ने ही अपने तीन बच्चियों की हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। तुरुकडीहा निवासी नंद किशोर उर्फ नंदू यादव में अपनी 12 वर्षीय पुत्री और 7 वर्षीय जुड़वा बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।