मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात कारणों को चलते निर्यात फर्म के डस्ट कलेक्टर में लगी भीषण आग
लाकड़ी फाजलपुर में एमआईडीपीएल नाम से निर्यात फर्म है। इसमें लकड़ी के सजावटी व अन्य सामान बनाकर निर्यात किया जाता है। फैक्ट्री के सभी सेक्शन में निकलने वाले बुरादा को एकत्रित करने के लिए डस्ट कलेक्टर बनाया गया है। बुधवार देर रात डस्ट कलेक्टर में अचानक अज्ञात कारणों को चलते आग लग गई। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी।