बांका नगर परिषद क्षेत्र के देवदा काली मंदिर में काली पूजा समिति के तत्वावधान में गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। काली पूजा को ले आरती के लिए वाराणसी से गंगा आरती के आचार्य को बुलाया गया है। मंगलवार की शाम 7 बजे वाराणसी की गंगा आरती के तर्ज पर हुई। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।