देहरादून: दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर पटाखा बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध
दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सार्वजनिक रास्तों, सड़कों और आंतरिक मार्गों पर पटाखा बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष से पटाखा बिक्री के लाइसेंस केवल चिन्हित खुले मैदानों में ही निर्गत किए जाएंगे