नवादा: कन्हाई लाल साहू कॉलेज के समीप जख्मी अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को डायल 112 की टीम ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Nawada, Nawada | Jul 7, 2025 सोमवार रात 10:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई की नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई लाल साहू कॉलेज के समीप एक व्यक्ति सड़क पर जख्मी अवस्था में गिरा हुआ था। तभी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दिया। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी व्यक्ति की पहचान फिलहाल अभी नहीं हो पाई है।