जनपद के सिधौली इलाके में विद्यालय में टीचरों के द्वारा कक्षा 2 की मासूम बच्ची से 100 उठा बैठक लगवाई गई जिसके बाद बच्ची चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मामले की जानकारी परिवार को मिलने के बाद परिवार ने जिला अधिकारी सीतापुर से शिकायत करते हुए स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है पहले भी बच्ची को प्रताड़ित किया गया था।