पलिया: तकिया गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
आज शुक्रवार को दोपहर करीब 1:00 लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई रामशरण ने जानकारी देते हुए बताया है।कि उनका भाई निवासी गांव तकिया जो बीते दिवस बाइक पर सवार होकर भीरा कोतवाली क्षेत्र मे शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने गया था। जहां से घर वापस आते समय भीरा कस्बे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वही इलाज के दौरान युवक की हुई मौत।