मंझनपुर: एबीवीपी ने मंझनपुर मुख्यालय में निकाली साइकिल यात्रा, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया जागरूकता का संदेश
मंझनपुर मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। यह जागरूकता यात्रा मंझनपुर मुख्यालय स्थित बस डिपो से शुरू हुई। मुख्य अतिथि कल्पना जितेंद्र सोनकर शामिल हुए।