सरमथुरा: कूनो से धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पहुंचा चीता, गाय का किया शिकार, वन विभाग की टीम कर रही ट्रेकिंग
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक चीता चम्बल नदी के ओण के बीहड़ों से होता हुआ राजस्थान के धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व एरिया में पहुंच गया। चीते ने बफर जोन सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के रिझोनी वनखण्ड क्षेत्र के भेड़े का पुरा के जंगलों में चर रही गाय का शिकार किया। इसके बाद चीता पेड़ के नीचे बैठ गया। चीता की सूचना मिलने के बाद डीएफओ वी.चेतन कुमार, क्षेत्रीय व