सोमवार को करीब 1बजे नर्मदापुरम सर्किट हाउस मे पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम मे सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह शामिल हुए।इस दौरान विधायक ने सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी प्रमुख मांगो और महत्वपूर्ण घोषणाओं पर पत्रकारो से विस्तृत चर्चा की।उन्होने क्षेत्र के विकास कार्यों,योजना तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दो पर अपने विचार साझा किए।