जिले में छठ पूजा को लेकर बिहार ओर यूपी के रहने वाले परिवारों में त्योहार का माहौल है। व्रतधारी महिलाएं ओर पुरुष हाथों में पूजा का थाल लेकर गेपसागर की पाल पर पहुंचे। जहां डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किए और आरती उतारी। वहीं, छठ पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाए जाएंगे।